गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर फटने से 1 की माैत , 3 घायल

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के ग्राम पंचायत झाला में सोमवार को एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे अगल-बगल के तीन मकान पूरी तरह से ज़मीदोज़ हो गए। मलबे में दबकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झाला निवासी शब्बीर की पुत्री निशा (16) सोमवार को घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने के चलते शब्बीर के पड़ोसी सफीक और जलील का मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट होने से निशा की मौत हो गई। जबकि शफीक की दो बेटियां घायल हो गई। एक बालक भी हादसे में घायल हुआ है।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *