गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 136 योजनाओं को दी मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 136 योजनाओं को मंजूरी दी है। गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। श्री राय ने विभाग को ग्राम विकास से जुड़ी परियोजना की फाइलों पर समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम विकास के कामों की मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना का अनुमान तैयार किया जाए और स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लायी जाए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 175.54 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे।
विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *