फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद में बालाजी धाम ट्रस्ट के महंत के साथ बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन सौंपने के बाद शास्त्री ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन को रोका है इसी लिए कुछ असामाजिक लोग उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे है और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है। ऐसा करने वालों और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग लोगों द्वारा की गई है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में मौजूद लोगों ने एसडीएम शिकोहाबाद को ज्ञापन सौंपा।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के समर्थक उतरे सड़कों पर
