मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी आने के दौरान कुशीनगर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मोतिहारी नगर निगम के वार्ड 35 के वार्ड पार्षद अविनाश झा उर्फ बिट्टू झा की मौत हो गयी है।
पार्षद के परिजनों ने आज यहां बताया कि झा रविवार को किसी आवश्यक कार्य से अपने वाहन से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में एक दूसरे वाहन से टक्कर हो गयी जिसमें उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं, उनके साथ रहे अरेराज अनुमंडल के नगदहां निवासी मोनू पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजन शव लाने के लिए रवाना हो गए।शव को आज मोतिहारी लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
सड़क दुर्घटना में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की मौत
