नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय सेना की ओर से 2016 में पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से दिए गए बयान से किनारा कर लिया है और इसे उनकी निजी राय करार दिया। पार्टी ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित में सेना की ओर से की जाने वाली हर कार्रवाई का समर्थन करती रहेगी। पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बयान उनकी निजी राय है और वह कांग्रेस को प्रतिबिंबित नहीं करता है।”
उन्होंने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक 2014 के पहले कांग्रेस के नेतृत्ववाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय में भी किए गए थे। कांग्रेस राष्ट्रीय हित में सेना की ओर से की जाने वाली हर कार्रवाई का समर्थन करती रहेगी।” उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने जम्मू-कश्मीर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक (2016) का दावा करती है, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय का बयान उनकी निजी राय
