गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोश्यारी के अनुरोध पर विचार करे केंद्र

मुंबई : जयंत पाटिल ने सोमवार को कहा कि राज्यपाल पद से मुक्त करने संबंधी भगत सिंह कोश्यारी के अनुरोध पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। पाटिल ने अपने बयान में कहा “ राज्यपाल ने पहले कहा था कि वह जाना चाहते हैँ। अब उनके द्वारा एक लिखित अनुरोध किया गया है। क्या केंद्र सरकार लिखित बयान में अनुरोध पर विचार करेगी।”
उन्होंने कोश्यारी द्वारा प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने संबंधी दिये गये बयान पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कुछ प्रक्रियात्मक मुद्दे हो सकते हैं या उन्हें नए राज्यपाल को बदलने के लिए कोई व्यक्ति नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *