सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड मुख्यालय में कन्या परिसर की छात्राएं बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई गई है। सूत्रों के अनुसार छपारा नगर के ऐरिकेशन सिंचाई कालोनी के पीछे स्थित संचालित कन्या शिक्षा परिसर में कुल 48 छात्राओं ने कल भोजन में अंडा करी खाया था। आज दो छात्राओं को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उईके के अनुसार दो छात्रायें स्वस्थ है।
