गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोकशी के लिए ले जा रहे 3 गोवंश को छुड़वाया

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में मंगलवार को अपराध/अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया गया।
हथिगवां से उपनिरिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार और उप निरीक्षक रोहित कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जांच के दौरान पुरवा दरियापुर के पास से एक वाहन में गोकशी के लिए लाद कर ले जा रहे तीन गोवंश को बरामद किया। गोवंश को क्रूरतापूर्वक रस्सी से बंध रखा था। पुलिस ने वाहन से तीनों गोवंश को सुरक्षित उतार लिया।
पुलिस टीम को देखकर पशुओं को वाहन में लाद कर ले जा रहे कुछ व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। इस संबंध में थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *