गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 वर्ष की सजा

बालासोर : ओडिशा के बालासोर में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश रंजन कुमार सुतार ने मंगलवार को एक नाबालिग लड़की से 16 माह पहले बलात्कार करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए सात वर्षों की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पीड़िता की मां के द्वारा आरोप लगाने के बाद दोषी की पहचान बलियापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खगड़ापाल निवासी भास्कर साहू के रूप में की गई।
शिकायतकर्ता ने अपनी प्राथमिकी में कहा था कि 16 सितंबर, 2021 की दोपहर में जब उसके घर में पीड़िता के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, तब दोषी ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने कमरे में बुलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
महिला ने कहा कि बाजार से वापस लौटने के बाद उसे अपनी बेटी द्वारा इस दुष्कर्म का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *