गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जुआ खेलते 12 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की गेगल थाना पुलिस ने आज रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए बारह लोगों को गिरफ्तार किया। गेगल थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया कि मुखबिर की खास इत्तला पर पावर हाउस के पीछे गेगल सरहद में ताशपत्ती से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 64130 रुपये जुआ रकम भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *