गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारी बारिश से भारत जोड़ो यात्रा रद्द

अब 27 जनवरी से होगी शुरू; रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा
श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 131वां दिन है। जम्मू कश्मीर के रामबन में जोरदार बारिश के बाद यह रद्द कर दी गई। लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। इसी वजह से यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया। मामले की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा और यात्रा फिर से 27 जनवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
श्रीनगर पहुंचकर यात्रा खत्म होगी
कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजे से यात्रा रामबन से शुरू हुई। प्लान के मुताबिक, इसे खोबाग क्षेत्र में जाकर रुकना था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर खत्म होगी।
7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा
कांग्रेस ने 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू की थी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक पहुंची। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *