गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अकासा एयर ने हैदराबाद से गोवा के लिए पहली उड़ान भरी

हैदराबाद : अकासा एयर ने बुधवार को शमशाबाद स्थित जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जीएचआईएएल) से गोवा के लिए पहली उड़ान दोपहर साढ़े बारह बजे भरी।
एक बयान में कहा गया कि एयरलाइन ने हैदराबाद के पर्ल सिटी से बेंगलुरु के लिए भी दैनिक उड़ानें शुरू की है।
जीएचआईएएल के वरिष्ठ अधिकारी, अकासा एयर के प्रमुख अधिकारी और हवाईअड्डा के अन्य हितधारक सहित विमान के यात्री और चालक दल के सदस्य हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर मौजूद थे। हवाई अड्डे पर उत्सव के माहौल के बीच और यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को देखा गया।
इस अवसर पर, जीएचआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रदीप पणिक्कर ने कहा कि हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हमारा कोशिश रहा है कि हम अपने घरेलू हवाई संपर्क नेटवर्क का विस्तार करते हुए इस शहर से संचालित होने वाली एयरलाइनों के बेड़े को शामिल करें।
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जीएचआईएएल समूह में एक और सदस्य अकासा एयर जुड़ गया है। हवाई अड्डे की क्षमता में चरणबद्ध रूप से विस्तार के साथ, कई मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें यात्रियों को ज्यादा हवाई यात्रा का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय उड्डयन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और गतिशीलता को पुनर्परिभाषित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अकासा एयर की शुरुआत एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *