गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नहर से पानी लेने के विवाद पर हुई हत्या

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज सुबह नहर से पानी अपने खेत में लेने के मामले में हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि आज सुबह ग्राम सागर निवासी हृदयराम सनोडिया का गांव के ही निवासी मंगल सनोडिया व नीरज सनोडिया के साथ विवाद हो गया। इस घटना में हृदयराम पर दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हृदयराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बंडोल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *