गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भूमिका निभायें युवा

सिरसा : चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी के अकैडमिक अफेयर के डीन प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत ने शुक्रवार को युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान किया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा में किया गया। शिविर में प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल व सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी द्वारा शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि को वाईआरसी स्कार्फ वोगल व रेडक्रॉस कैप पहनाकर सम्मानित किया गया तथा रेडक्रॉस झंडा गीत गाकर ध्वजारोहण किया गया।
गहलावत ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है तथा युवा समाज के बीच में रहकर इस कार्य में अहम भूमिका निभा सकते हैं। युवा वर्ग सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना कर्तव्य निर्वहन करके एक अच्छे स्वयंसेवी की भूमिका अदा 8ईकरें। वे स्वयं भी कई वर्षों तक यूथ रेडक्रॉस व एनएसएस के सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार का ज्ञान होना चाहिए ताकि आवष्यकता पडऩे पर हम लोगों की मदद कर सकें। रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव जीवन और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने तथा मानव के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य करती है और लोगों के बीच पारस्परिक समझ, मित्रता और सहयोग तथा शांति को बढ़ावा देने का प्रयत्न करती है।
नेश्नल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसीपल पूनम मिगलानी ने शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालकर इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, सेवा व मित्रता को परस्पर बढ़ावा देना है जिससे युवा वर्ग प्रेरित होकर अपने गांव, कस्बे, शहर को साफ सुथरा रखकर एक अच्छे स्वयंसेवी का फर्ज निभा सकता है। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय शिविर में भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं जैसे भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि आयोजित करवाई जाएंगी तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए हैल्थ चैक अप शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिला सिरसा के 17 महाविद्यालयों के 120 छात्र/छात्राएं व काउंसलर भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रोजैक्टर के माध्यम से रेडक्रॉस की गतिविधियों से संबंधित डाक्यूमैंटरी फिल्म भी दिखाई गई।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने कहा कि केवल एक प्रशिक्षित कुशल प्राथमिक सहायक ही मौका पडऩे पर आपातकालीन स्थितियों में किसी रोगी/घायल व्यक्ति का जीवन बचाकर पुण्य का भागी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *