गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फजिल्का से दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

आठ पिस्तौल, नकली नोट बरामद

फजि़ल्का : पंजाब की फाजिल्का पुलिस ने हनुनामगढ़-अबोहर रोड पर नाकाबंदी के दौरान राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से आठ पिस्तौल और नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान राजस्थान के जोधपुर के जैतियावास गांव निवासी बन्ना राम उर्फ विनोद देवसी और मुकेश उर्फ मुक्शा रबारी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) फाजिल्का को खुफिया सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाये गये हथियारों को पंजाब में अर्श दल्ला गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने पर फाजि़ल्का थाना पुलिस टीम ने अबोहर-हनुमानगढ़ मार्ग फाजिल्का के रामसर गांव में विशेष पुलिस नाकाबंदी कर जाल बिछाया और .32 बोर की सात और .315 बोर की देसी पिस्तौल और चार कारतूस के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 9650 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा भी बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसएसओसी) लखबीर सिंह ने कहा कि एसएसओसी फाजि़ल्का ने इससे पहले उनके मॉड्यूल के सदस्य और जोधपुर ग्रामीण जिले के नरेश पंडित को गिरफ्तार किया था। उसने आतंकवादी अर्श डल्ला के सम्पर्क में होने का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे फिरौती के लिए जोधपुर के एक प्रमुख उद्योगपति का अपहरण करने का काम सौंपा गया था। यह जानकारी राजस्थान पुलिस के साथ साझा की गई, जिससे जि़ला पाली में अपहरण के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस नकली भारतीय मुद्रा की भी जांच कर रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना एसएसओसी फाजि़ल्का में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *