गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अगवा छात्रा जयपुर से दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र से बुधवार को अगवा की गई एक छात्रा को पुलिस ने जयपुर से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि अपहरण एवं पांच लाख रुपए की फिरौती के मामले में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया गया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ कोचिंग सेंटर गई थी। अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया। बाद में मोबाइल से कॉल कर पांच लाख रुपए की मांग कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इस रिपोर्ट पर पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी की पहचान कर तलाश की गई तो वह अपने घर से फरार मिला। तकनीकी सहायता और आसूचना पर गुरुवार को टीम ने जयपुर से अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी प्रथम सिंह जाटव निवासी नयावास थाना बसेड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *