बहन के साथ किराये के मकान में रहते थे, अंबेडकर नगर का रहने वाला था मृतक
गोंडा। गोंडा के फोरबिसगंज इलाके में एक शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आस पास के लोग घर में हो रही मारपीट की आवाज सुनकर इक_ा हो गए, तो देखा कि कृष्ण कुमार यादव घायल अवस्था में नीचे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पुलिस को शनिवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है।
सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत था मृतक
शहर में सिविल लाइन के लखनऊ हाईवे से सटे फोरबिसगंज में साबिर नाम व्यक्ति के यहां शिक्षक कृष्ण कुमार यादव (32) किराये के मकान पर घर लेकर रहते थे। कृष्ण कुमार यादव जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वह अंबेडकर नगर जिले के भषमापुर थाना जलालपुर के रहने वाले हैं। उनका कमरा देर रात तक बंद रहा और खून बह रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस पहुंची तो शव कमरे में पड़ा था। छानबीन में पता चला कि शाम को दो लोग आए थे। करीब आठ बजे गए। शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने घटनास्थल पर जांच की। कहा कि मामला गंभीर है। जांच की जा रही है।
घर में घुसकर शिक्षक की हत्या
