धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में नादनपुर-सरमथुरा रोड स्थित खुर्दिया पुल पर एक ट्रैक्टर पलटने से दो यूवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात को सरमथुरा से लकड़िया लेकर बसेड़ी जा रहा ट्रैक्टर पलट गया जिससे दो युवकों की मौत हो गई है। दुर्घटना में वीरु निवासी सरमथुरा, चरण सिंह निवासी जगनेर की घटनास्थल पर मौत हुई है। हादसे की सूचना पर सरमथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
