गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास से मिली नयी ऊर्जा : मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि देश के सीमावती क्षेत्रों में विकास को गति मिली है जिससे वहां विकास की गतिविधियां बढ़ने के साथ ही दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों का आत्मविश्वास तेजी से बढ़ रहा है। मुर्मू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जो कदम उठाए हैं, उससे पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही सभी सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास हुआ है और वहां के लोग विकास की एक नयी गति का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ने गतिशील ग्रामीण कार्यक्रम पर काम शुरू किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी सीमावर्ती क्षेत्रों में अभूतपूर्व ढांचागत विकास बीते सालों में किया गया है और इससे भी इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। राष्ट्रपति ने कहा, नार्थ ईस्ट और जम्मू-कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। मेरी सरकार ने स्थायी शांति के लिए भी अनेक सफल कदम उठाए हैं और भौगोलिक चुनौतियों को भी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और दूर-दराज के क्षेत्रों को रेल तथा अन्य यातायात की सुविधाओं से जोड़ा गया है, जिससे वहां के लोगों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है और उन्हें विकास की अनुभूति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *