गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीएम की मौजूदगी होगा “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट”

गोरखपुर को मिले चुके हैं 61 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव
गोरखपुर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर गोरखपुर में जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन एक फरवरी बुधवार सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन सभागार में होगा। सम्मेलन में उद्यमियों/निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे। अब तक गोरखपुर को 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। उम्मीद है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में निवेश और परवान चढ़ेगा।
65 हजार करोड़ का टारगेट
10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर भी बड़ी भागीदारी की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले को करीब 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य मिला है। जिसमें से 60 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य अकेले गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त भी हो चुके हैं।
50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
इससे करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलना भी सुनिश्चित होगा। निवेश लक्ष्य से आगे निकलने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन भी होने जा रहा है। जिला प्रशासन, गीडा और उद्योग विभाग को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन मिलने के बाद गोरखपुर में निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका होगा।
बीते करीब 6 सालों में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी से उत्तर प्रदेश में देश-दुनिया के निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। इसी क्रम में गोरखपुर, खासकर गीडा निवेशकों का पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *