हैदराबाद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को हैदराबाद में एक पुलिस उपनिरीक्षक को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी उपनिरीक्षक आर श्रवण कुमार हैदराबाद के बहादुरपुरा पुलिस स्टेशन में तैनात है। उसे एसीबी ने रंगे हाथों तब गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता मोहम्मद मुजीब से आठ हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार कर रहा था। एसीबी की एक विज्ञप्ति में कहा कि एसआई ने शिकायतकर्ता के बेटे को कथित रूप से एक धोखाधड़ी के मामले में बचाने और उसका मोबाइल फोन वापस करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।आरोपी ने गलत रूप से लाभ कमाने के लिए अपना कर्तव्य अनुचित और बेईमानीपूर्ण तरकी से निभाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उसे नामपल्ली में एसपीई और एसीबी मामलों की अदालत के प्रधान विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।
