गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में कई जगह आज बारिश की सम्भावना: मौसम विभाग

भारत के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। उड़ीसा के तटों पर मौसम ने अपना रुख बदला है और अब यह भारत के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के अन्दर बिहार में भी मानसून की संभावना जताई गयी थी। इसके अलावा मुंबई में भी बारिशा के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार आज मानसून के उत्तर भारत के तरफ बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 2 घंटों के दौरान कासगंज, कुरुक्षेत्र, अलीगढ़, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, सहसवां, बदायूं, नरौरा, अतरौली, सिकंदर राव, एटा, चंदौसी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार मानसून भारत में समय से पहले आ चूका है इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भी मानसून पहले ही पहुँच गया है। बिहार में मानसून का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है और वहां ज्यादा बारिश की भी सम्भावना है ऐसे में बिहार के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी किया गया गया है। मौसम विभाग की संभावना है इस बार मानसून का चक्र जून से सितम्बर माह तक रहने वाला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *