स्कूटी से मार्केट जा रहे थे; सीसीटीवी में नजर आई भाजपा नेता की गाड़ी
मेरठ : मेरठ में स्कूटी सवार दो दोस्तों को ‘थारÓने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 21 साल का गौरव और 17 साल का वंश था। एक्सीडेंट के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। दोनों लड़कों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस लाल रंग की थार से यह हादसा हुआ है। वह एक सीसीटीवी में नजर आई है। यह गाड़ी भाजपा नेता की बताई जा रही है। हादसा परीक्षितगढ़ के ब्लॉक दफ्तर के सामने हुआ। सोमवार दोपहर खजूरी गांव का रहने वाला गौरव अपने दोस्त वंश के साथ स्कूटी से कुआं पूजन का सामान लेने मार्केट जा रहा था।
जैसे ही स्कूटी ब्लॉक दफ्तर के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की थार अनियंत्रित हो गई। स्कूटी को थार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक सड़क पर गिर गए। बेकाबू थार युवकों को रौंदते हुए निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों लड़कों को पहचान लिया। उनके परिवार वालों को जानकारी दी।
