गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिवंगत मंत्री नबा किशोर दास का पीएसओ निलंबित

भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने बुधवार को पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मित्रभानु देव को कर्तव्य को कर्तव्य को लापरवाही के आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया मंत्री को पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल कृष्ण दास ने पिछले रविवार को ब्रजराजनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मंत्री को तत्काल झारसुगुडा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और वहां से भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ओडिशा सरकार ने झारसुगौडा के एसपी राहुल जैन, ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई और ब्रजराजनगर पुलिस स्टेशन के आईआईसी प्रद्युम्न कुमार स्वैन का तबादला करने के एक दिन बाद पीएसओ को निलंबित कर दिया।
सरकार ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। घटना की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने गोपाल को हिरासत में लिया है और वह चार दिन की रिमांड पर है और उससे पूछताछ करी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *