गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा नगर निगम उत्तर का बजट 8 फरवरी को

कोटा : राजस्थान में कोटा नगर निगम (उत्तर) का सालाना बजट 8 फरवरी को पेश किये जाने की संभावना है जिसको लेकर अभी से आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नगर निगम कोटा (उत्तर) के आयुक्त अनुराग भार्गव ने बुधवार को निगम उत्तर के विभिन्न अनुभाग अधिकारियों की एक बैठक ली और 8 फरवरी को प्रस्तावित निगम बोर्ड की बैठक के सम्बंध में प्रस्तावित बजट पर सभी अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही उन्होने निगम अधिकारियों से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली और समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में श्री भार्गव ने फलैगशिप स्कीम की अपेक्षित प्रगति नही होने से सम्बधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक तक कार्य में प्रगति की जाए और कार्य को तीव्र गति से करें। इसी के साथ कोटा शहर की सफाई व्यवस्था और घर-घर कचरा संग्रहण के कार्य को अधिक मॉनीट्रिंग के साथ किए जाने और संसाधनों को आवश्यक रूप से उपयोग में लिया जाकर सफाई कार्य को और माकूल बनाया जाने को कहा। श्री भार्गव ने यह भी निर्देश दिए कि आगे भी इन्दिरा रसोई में सभी को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *