गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया

श्रीनगर : श्रीनगर में गुरुवार को किसान तहरीक एसोसिएशन (केटीए) के दर्जनों सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में सरकार द्वारा जमीन खाली कराने और अतिक्रमण हटाने वाले अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड पर प्रेस एन्क्लेव के पास बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया और कश्मीर घाटी में जमीन खाली कराने और अतिक्रमण हटाने वाले अभियान को तत्काल बंद करने की मांग की।
मीडिया से बात करते हुए जहूर अहमद राठेर, केटीए के महासचिव ने कहा कि वे अधिकारियों द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की प्रक्रिया के खिलाफ आज अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
राठेर ने कहा कि “अंग्रेजी हुकूमत ने 1850 में जम्मू कश्मीर में भूमि का पहला सेटलमेंट किया था, उसके बाद राज्य के तत्कालीन महाराजा ने चराई भूमि को शमलात के साथ मिलाने का आदेश दिया था और किसानों को पूरे अधिकारों के साथ भूमि का आवंटन किया था। तब से कानूनों में बहुत सारे संशोधन हुए हैं और जिन लोगों का पिछले 15 वर्षों से शमलात भूमि पर कब्जा है उन्हें उनपर पूर्ण अधिकार है।”
राठेर ने कहा कि “हम अधिकारियों से पूछना चाहते हैं कि अगर हम पिछले 50 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं तो यह नकारात्मक दृष्टिकोण क्यों अपनाया जा रहा है, लोगों को जीने का अधिकार मिलना चाहिए और भूमि बेदखली और अतिक्रमण हटाओ अभियान से बचना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा भूमिहीन, छोटे और सीमांत किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून और मानदंड तैयार किया जिससे कि वे ज्यादा अनाज उत्पन्न कर सकें, लेकिन वर्तमान सरकार गरीबों विशेष रूप से किसानों को कुचलने का कार्य कर रही है।
इस बीच, अनधिकृत कब्जे वाली और अधिकारियों द्वारा सील की गई 25 वाणिज्यिक दुकानों को प्रशासन के साथ बातचीत के बाद गुरुवार को खोलने की अनुमति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *