गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी रोडवेज की बसों के किराये में बढ़ोत्तरी न्यायसंगत

बलिया : दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम की बसों के किराये में बढ़ोत्तरी को न्यायसंगत बताते हुये कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो में हुये भारी इजाफे के चलते किराये में मामूली बढोत्तरी की जा रही है।
सिंह ने गुरूवार को यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बसों में किराया तब का निर्धारित था जब डीजल की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर थी। आज डीजल की कीमत नब्बे रुपए प्रति लीटर है । साथ ही किराए में वृद्धि के बाद भी देश भर में सबसे कम किराया उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कह बसों में ही हैं ।
उन्होंने कहा कि डीजल के मूल्य में 30 रुपए की वृद्धि के कारण गैप की पूर्ति नही हो पा रही थी। कोरोना काल में दो वर्ष में कोई नई बस की खरीद भी नहीं हो सकी। सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम को जर्जर हालत से उबारने के लिए अनेक कदम उठा रही है । नियुक्तियों से लेकर नई रोडवेज बस खरीदी जा रही है। 2300 नई बसें खरीदी गयीं है । पुरानी बसों को शिफ्ट कर नई बस लाना है। सुविधाएं बढ़ रही है। घाटे में चलने के कारण शासन के आदेश को देखते हुए नई नियुक्ति नही हो पा रही थी । दस हजार से अधिक नई नियुक्ति होनी है।
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के सवाल पर उन्होने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार से मौर्य दिमागी संतुलन खो बैठे हैं और चर्चा में बने रहने के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *