गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 40 पैसे लुढ़ककर 82 रुपये प्रति डॉलर के पार

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकराें की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 40 पैसे लुढ़ककर 82.20 रुपये प्रति डाॅलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया मजबूत होकर 81.80 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में चार पैसे उतरकर 81.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.24 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया जबकि बिकवाली से समर्थन पाकर यह 81.74 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा था। अंत में पिछले दिवस के 81.80 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 40 पैसे की गिरावट लेकर 82.20 रुपये प्रति डाॅलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *