सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान फेंके गये बम के फटने से एक युवक के हाथ का पंजा कलाई से अलग हो गया वहीं तीन अन्य लोगों के घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र के सायडिंग इलाके में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में सुअर मार देशी बम के फटने से अन्नू कोल नामक एक युवक के हाथ का पंजा कलाई से अलग हो गया, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतना में बम फटने से युवक घायल
