गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया इलाके में गुरूवार को दोपहिया वाहनो की आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार कर मृत्यु हो गयी जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रगतिपुरम इलाके में लखनऊ प्रयागराज हाई वे पर यह हादसा उस समय हुआ जबकि स्कूटी सवार यू टर्न ले रहा था और दूसरी गाड़ी सामने से आ रही थी। इस हादसे में सूरजूपुर निवासी स्कूटी सवार हरिशंकर सैनी (29) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *