मुंबई : शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी के साथ ही आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 36 पैसे की छलांग लगाकर 81.85 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया भारी गिरावट के साथ 82.21 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त लेकर 82.12 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत यह 81.81 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.31 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.21 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 36 पैसे की छलांग लगाकर 81.85 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया 36 पैसे मजबूत
