गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मिश्रा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो के घुसने से दो लोगों की मौत हो गई।
उन्होने बताया कि खड़़ीया बाजार निवासी दिलीप सोनी (27) शुक्रवार की सुबह राबर्ट्सगंज गए थे। वह अपने मित्र मनीष कुमार गुप्ता को जमानत पर रिहा कराके वापस लौट रहे थे। शाम चार बजे के आसपास जैसे ही मिश्रा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक हाइवा ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कारपियो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो मे सवार तीनो घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां डाक्टर ने मनीष कुमार गुप्ता व दिलीप सोनी को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *