गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएफआई का फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया (पीएफआई) का फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पीएफआई से जुड़े फरार आरोपी वासिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय द्वारा 08 फरवरी तक की पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया है।
वासिद खान वर्ष 2017 से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़ा था तथा पीएफआई द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों एवं गोपनीय बैठकों में नियमित रूप से सम्मिलित होकर, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्पर्क में रहता था। वर्ष 2019 में वासिद खान पीएफआई की लीगल विंग एनसीएचआरओ में शामिल हुआ था तथा वर्तमान में एनसीएचआरओ का प्रदेश महासचिव था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *