गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाशों ने लाखों के गहने और नकदी लूटी

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के नीमराना में हथियार बंद बदमाशों ने औद्योगिक क्षेत्र के आरटेक मॉल में घुसकर ज्वैलर्स के शोरूम पर फायरिंग कर लाखों रुपए के गहने और नकदी लूट ली।
जानकारी अनुसार कस्बे के मुख्य मार्ग औद्योगिक क्षेत्र के आरटेक मॉल में आरपी संस ज्वेलर्स के शोरूम के संचालक धर्मवीर सोनी निवासी नांगल उदीया अपने कर्मचारी ओमपाल सिंह चौहान निवासी गादली के साथ शोरूम बंद करके जाने वाले थे। तभी मॉल में रेडीमेड कपड़े की दुकान करने वाला संदीप चौधरी निवासी बावल हरियाणा हथियारबंद 5 बदमाशों के साथ आया और उन्हें शोरूम बंद करने से रोकते हुए अन्दर घुस गया। अंदर आते ही बदमाशों ने फायरिंग की। व्यापारी एवं ओमपाल ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला दुकानदार इसमें शामिल है। कर घायल कर दिया। रस्सियों से बांधकर उन्हें वहीं पटक दिया औ सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट ली।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिले के अलावा हरियाणा में भी नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश किस दिशा में गए, यह पुलिस को पता नहीं चल सका। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
हमलावरों के पास मोबाइल फोन जैमर भी था जिस को पुलिस ने किया बरामद। ताकि कोई भी व्यक्ति पुलिस को या अन्य किसी को सूचना नहीं दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *