इंफाल : मणिपुर के इंफाल में शनिवार सुबह हप्ता कांगजीबंग में एक बम विस्फोट हुआ। घटना में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हप्ता कांगजीबंग में आज सुबह एक बम विस्फोट हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान विस्फोट स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। विस्फोट में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि विस्फोट स्थल के पास ही रविवार को एक फैशन शो का आयोजन होने वाला है जिसमें अभिनेत्री सनी लियोनी शिरकत करने वाली हैं।
इंफाल में हुआ बम विस्फोट
