गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ का जवाबी सवाल

क्यों नहीं शुरु हुई लघु किसान स्वावलंबन योजना

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक लघु किसान स्वावलंबन योजना क्यों नहीं शुरु की।
कमलनाथ ने चौहान के सवाल के जवाबी सवाल में पूछा कि भाजपा के दृष्टि पत्र में लघु किसान स्वावलंबन योजना चलाने का वादा था। इस योजना में किसानों को समानुपातिक बोनस देने का वादा भी किया गया था। यह योजना क्यों लागू नहीं की गई और किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *