गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुलमर्ग में ताजा हिमस्खलन

किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पोलिश स्कीयरों की मौत होने के तीन दिन बाद शनिवार को ताजा हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन में किसी तरह के जान-माल के नुक्सान की खबर नहीं है।
पुलिस ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सुबह गुलमर्ग के अफरवत में हिमस्खलन हुआ।
पुलिस बयान में कहा गया,“क्षेत्र को पहले ही एक रेड ज़ोन के रूप में अधिसूचित किया गया है और किसी भी गतिविधि के लिए प्रतिबंधित है। पर्यटकों को एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे जोखिम न उठाएं और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करें।”
गौरतलब है कि गत एक फरवरी को गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन के कारण पाेलैंड के दो स्कीयर मारे गए थे जबकि 12 से अधिक लोगों को बचा लिया गया था।
गुलमर्ग में हिमस्खलन बहुत आम हैं। वर्ष 2010 में, गुलमर्ग में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 17 सैनिकों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *