गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विश्व कैंसर दिवस पर काॅलेज छात्राओं ने लिखा निबंध

  • प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों की सहभागिता
  • रेनू, कविता, विजयलक्ष्मी और रिया रही विजेता

संवाददाता /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को बैजनाथ चौधरी राजकीय महाविद्यालय परिसर में प्राचार्या डॉ. अनीता तँवर की अध्यक्षता में विश्व कैंसर दिवस उपलक्ष्य छात्राओं को जागरूक करने के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का योजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 21 प्रतिभागियों द्वारा लेखन प्रक्रिया में अपने विवेक एव कौशल से निबंध प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।

विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य वैश्विक प्रभाव के बारे में जानकारी देना होता है। यह बहुमूल्य मानव जीवन के नुकसान को कम करने के लिए और गंभीर बिमारी की शीघ्र पहचान और उपचार की जरूरत पर जोर देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। कैंसर दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। देश व समाज में इसकी रोकथाम, जल्द पहचान और उपचार के बारे में शिक्षित और प्रेरित करने के लक्ष्य से सचेत किया जाता है।

गर्ल्स काॅलेज में विश्व कैंसर दिवस उपलक्ष्य आयोजित यह कार्यक्रम वाईआरसी प्रभारी रणवीर, डॉ सुषमा यादव एवं डॉ हंसा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू , दित्तीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कविता एवं तृतीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा विजयलक्ष्मी और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया संयुक्त रुप से विजेता रही। इस अवसर पर समस्त छात्राओं सहित काॅलेज स्टाॅफ़़ सदस्य उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *