गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांदा में महिला का जला शव मिला

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में केन नदी के किनारे के बीहड़ इलाके में एक अज्ञात महिला का जला शव बरामद किया गया है।
शनिवार को पुलिस ने कनवारा गांव के निकट केन नदी के घने बीहड़ इलाके में एक अज्ञात महिला के जले हुए शव के कंकाल को बरामद किया और पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव कनवारा गांव के पास केन नदी के तट पर स्थित अत्यधिक बीहड़ इलाके में बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। निकटवर्ती जिलों को घटना की जानकारी दी गयी है। सभी माध्यमों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए गए है।
उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कर घटना का अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *