जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने कहा, “ पुंछ के केरनी सेक्टर में नियंत्रण सीमा के पास आज सुबह नियमित गश्त के दौरान अनजाने में एक बारूदी सुरंग पर पैर रखने से एक सैनिक घायल हो गया।”
उन्होंने कहा कि घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उत्तरी कमान अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।
एलओसी पर बारूदी सुरंग फटने से जवान घायल
