गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेबी उचित कार्रवाई करने में सक्षम

बेंगलुरु : पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सेबी अडानी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट के संबंध में उचित कार्रवाई करने में सक्षम हैं और इसमें भारतीयों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। गोयल ने कहा कि इसके अलावा, बैंकों और एलआईसी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि लोगों का पैसा सुरक्षित है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि यह एक निजी कंपनी का मामला है, एक रिपोर्ट जो एक विदेशी एजेंसी द्वारा लाई गई है, जिसके आधार पर कुछ आरोप लगाए गए हैं, नियामकों को जो भी करने की आवश्यकता होगी, वे उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि बैंक और बीमा कंपनियां स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी की रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद से अडानी समूह के शेयरों के बाजार मूल्य में 100 अरब अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ था।
समूह ने आरोपों को खारिज करते हुए हिंडनबर्ग पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। विपक्ष की इस आलोचना पर कि सेबी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है गोयल ने कहा कि यह विपक्ष का आरोप है और केवल सेबी ही इसका जवाब दे सकता है। उन्होंने कहा कि सेबी एक स्वायत्त नियामक है और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *