गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलारस के तलैया मोहल्ला में सुबह एक युवक का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान मोनू शाह (28) के रूप में हुयी। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि मृतक शराब का सेवन करता था संभवत बीती रात नशे की हालत में उसने फांसी लगा ली होगी। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *