गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संत रविदास ने वंचितों के उद्धार के लिए किया अथक प्रयास

संत रविदास ने जातीय धर्म आधारित भेदभाव को किया खत्म : डाॅ. रतीराम जाटीवाल

संत रविदास सेवा समिति ने शहर में निकाली शोभायात्रा

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी। संत रविदास जयंती उपलक्ष्य रविवार को शहर में रविदास सेवा समिति के सौजन्य से शोभायात्रा निकाली गई। संत रविदास प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर भी शनिवार को मन्दिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार अपरान्ह शहर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम में महंत रत्न नाथ सहित राजा राम गोलवा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप महेंद्रगढ़ जिला प्रमुख डाॅॅ. राकेश, विशिष्ट अतिथि स्वरूप अशोक कुमार दास, संत रविदास सेेवा समिति के संरक्षक डाॅ. रतीराम जाटीवाल, पंचायत समिति के उप-चेेयरमैन राजेश रावत, हेमराज, जैनपुर से विक्रम एवं अन्य गणमान्य समारोह में शामिल हुए।

संत रविदास मन्दिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा उत्सव के बारे में बताते हुए समिति संरक्षक डाॅ. रतीराम जाटीवाल ने कहा कि, नाँगल चौधरी शहर में निकाली गई शोभायात्रा की विशेष झाँकी में प्रमुख संत रविदास सहित मीरा बाई की झाँकी प्रदर्शित की गई। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए पंजाबी कलाकारों द्वारा अपनी अनूठी कलाओं एवं नृत्य प्रस्तुति द्वारा दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। उन्होंने विशाल शोभायात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि, संत रविदास मन्दिर से चलकर शहर की सरस्वती स्कूल, मुकुंद दास मार्ग, कोटपुतली रोड़ होते हुए शहर का प्रमुख बाजार से बस स्टैंड टी-प्वाइंट से निजामपुर रोड़ और गाँधी बाजार से निकलते हुए पुराना बाजार, होली चौक मार्ग से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा पुनः रविदास मन्दिर पहुंची। मन्दिर प्रांगण में भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया।

सेवा समिति संरक्षक डाॅ. रतीराम ने कहा – संत रविदास की 647वीं जयंती शहर में हर्षोल्लास एवं आस्था के साथ मनाई गई। संत रविदास समाज सुधारक होने के साथ ही बेहद धार्मिक एवं सरल स्वभाव के थे। उनका उपदेश – ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ सदैव समाज के लिए शिक्षाप्रद रहेगा। उन्होंने कहा प्राचीन काल संत-समाज में छुआछूत, जातिवाद, धर्मवाद का बोलबाला था। रविदास के उपदेश से समाज में सुधार हुआ है। संत रविदास ने जातीय धर्म आधारित भेदभाव खत्म करने के साथ ही वंचितों के उद्धार के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने इस अवसर पर संत रविदास सेवा समिति सदस्य सहित समाज को शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *