गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी मुद्रा भंडार 3.03 अरब बढ़कर 576.8 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी वृद्धि से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी को समाप्त में 3.03 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 576.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 573.73 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.7 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 509.02 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 31.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 44.03 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 4.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.24 अरब डॉलर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *