गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेत से भरे दो डंपरों में लगी आग

चालक और क्लीनर सुरक्षित

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के भारकच्छ थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव के समीप आज रेत से भरे दो डंपरों में अचानक आग लग गयी, जिससे दो वाहन पूरी तरह से जल गए। दुर्घटना में दोनों डंपरों के चालक और क्लीनर सुरक्षित बताए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भारकच्छ थाने के ग्राम मनकापुर में रेत से भरे दो डंपरों में अचानक आग लग गयी। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। आग से दोनो डंपर पूरी तरह जलकर हुए नष्ट। डंपरो में किसी ने आग लगायी है या आपस में टकराने पर आग लगी है, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना और एसडीओपी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *