भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में सुखपुरा गांव में एक विवाहित महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।
खुनसनी महिला की लाश गांव के ही श्मसान में मिली। वारदात को लेकर सुखपुरा ही नहीं, बल्कि आस-पास के गांवों में भी दहशत फैल गई। ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार बीकरण निवासी नंदाराम भील का बेटा कैलाश भील, अपनी पत्नी किरण 35 के साथ 20-25 साल से सुखपुरा में रहकर मजदूरी कर रहा था। कल शाम को किरण, बिना बताये घर से लापता हो गई। इससे पति एवं परिजनों की परेशानी बढ़ गई। वे लापता किरण की तलाश में जुट गये। रात में किरण का कहीं पता नहीं चल पाया।
रविवार को किरण का शव ग्रामीणों द्वारा सुखपुरा के श्मसान में पडा होने की सूचना मिली। शव से निकला खून चारों और फैला हुआ था। पृथमदृष्टया मामला हत्या का पाया गया।
उधर, महिला की हत्या की खबर आग की तरह सुखपुरा व आस-पास के गांवों में फैल गई। इससे लोग दहशत में आ गये।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां मृतका के ससुर नंदाराम भील ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच करते हुये कातिलों की तलाश में जुटी है।
विवाहिता की अज्ञात लोगों ने की हत्या
