गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत, 5 घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा में पंजाब के श्रद्धालु की भरी गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन लोग गंभीर हैं जबकि दो को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी मंदिर से चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने जा रहे लुधियाना के श्रद्धालुओं की गाड़ी चलाली के समीप गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ है।
पुलिस ने हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में भूपेंद्र (48) पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ, हर्ष (22) पुत्र भूपेंद्र, फिरका (28) पुत्री भूपेंद्र शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में चल रहा है। इनके आलावा दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया है। पुलिस ने हादसे में मरने वाली महिला पुष्पा (67) पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ के रूप में की है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं और न्यू कुंदन पुरी सिविल लाइन लुधियाना के निवासी है।
देहरा के पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *