गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग बीजापुर में नक्सलियों ने एक विवाह सामारोह में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि भाजपा के उसूर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ काकेम अपनी ससूराल ग्राम पेंकरम कल आए थे। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। गांव में सादे भेसभूषा में पहले से नक्सली मौजूद थे। उन्होंने कुल्हाड़ी व चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस बीच पति को नक्सलियों से घिरा देख पत्नी ललिता निहत्थे ही हथियारधारी तीन नक्सलियों से भिड़ गई, लेकिन नक्सलियों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। ललिता और नीलकंठ के तीन छोटे-छोटे बच्चे पास ही खड़े रहे। नक्सलियों ने पत्नी व बच्चों के सामने ही नीलकंठ की हत्या कर दी। नीलकंठ 15 साल से उसूर के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। नक्सलियों ने नीलकंठ पर सलवा जुडूम आंदोलन में भाग लेने, आवापल्ली पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों, महिलाओं को परेशान करने, ग्रामीणों को जेल भेजने का षड्यंत्र करने व मुखबिरी करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने आज शव परीक्षण कर परिजनों को सौंप देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *