गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान से मारपीट के आरोप में लिपिक निलंबित

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना कलेक्टर के कार्यालय की नकल शाखा में पदस्थ एक लिपिक द्वारा किसान की मारपीट किये जाने के आरोप में आज कलेक्टर ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जौरा अनुभाग के ग्राम हड़वासी निवासी रामौतार खटीक अपने नामांतरण की नकल लेने नकल शाखा में करीब एक माह से चक्कर काट रहा था, लेकिन लिपिक उसे नकल नहीं दे रहा था। आज जब वह फिर आपनी नकल लेने पहुंचा तो लिपिक देवेंद्र यादव ने किसान की कलेक्टर परिसर में ही जमकर मारपीट की।
पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत कलेक्टर अंकित अस्थाना से की तो कलेक्टर ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए तो शिकायत सही पाई गयी। कलेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *