गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोर्निंग स्टॉर्म अभियान में स्कूली बच्चों के वाहन जब्त

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मॉर्निंग स्टॉर्म अभियान के तहत सोमवार को 27 स्कूली बच्चों के वाहन जब्त किए गए।
इससे पहले नाबालिग बच्चाें के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अभिभावकों को पत्र लिखकर सुधार की अपेक्षा की गई थी। इसके साथ समस्त स्कूल के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कर एवं होर्डिंग लगाकर सबको सूचित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक यातायात , अक्षय कौंडे के निर्देशन में यातायात और सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) टीम द्वारा ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म चलाया गया। देहरादून शहर में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत छात्र, जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की गई। साथ ही ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान आज कुल 80 चालान किए गए। जिसमें 27 वाहन स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों से संबंधित है। इन सब वाहनों को सीज कर प्रत्येक पर 25,000/- का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ अन्य 53 वाहनों पर भी चालान किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *